Thursday, October 8, 2015

This is my first try blog in hindi. What is best a desktop or a laptop.

आधुनिक युग में बढ़ती तकनीक के प्रवेश के साथ ही आज के समय में कंप्यूटर के बिना गुजारा नहीं है इसमें भी यूजर्स के सामने दो ऑप्शन आते हैं-डेस्कटॉप या लैपटॉप। हालाकि डेस्कटॉप की अपेक्षा अधिकांश लैपटॉप को तरजीह देते हैं। चूंकि इसके साथ आसानी से ट्रैवल किया जा सकता है। इसके अलावा, अनेक ऐसे कारण भी हैं जिसमें लैपटॉप डेस्कटॉप को पछाड़ देता हैं। क्या आपने ट्राई किए वाट्सऐप्प के ये बेहतरीन ट्रिक्स! चलिए जानते हैं इनको-- कीमतः बढ़ती तकनीक व प्रतिस्पर्धा से कम्प्यूटर काफी सस्ते हुए हैं। इसके बावजूद लैपटॉप डेस्कटॉप से महंगा है। आपको एक अच्छा लैपटॉप जहां लगभग 35,000 रुपए का मिलेगा वहीं बेहतर डेस्कटॉप 25,000 रुपए में मिल जाएगा। स्क्रीनः बजट के अनुसार लैपटॉप की कनफिगरेशन मिलना मुश्किल होता है। कभी स्क्रीन छोटी तो कभी रैम कम या हार्डडिस्‍क कम। वहीं डेस्कटॉप में सीपीयू व मॉनिटर अलग-अलग होता है। इससे आपको इच्छानुसार सीपीयू व स्क्रीन साइज वाले मॉनिटर लेने में आसानी होती है। प्रोसेसर और रैम: लैपटॉप व डेस्कटॉप का सबसे प्रमुख भाग प्रोसेसर व रैम होता है। दोनों की स्पीड जितनी अधिक होगी कंप्यूटर उतना तेज काम करेगा। डेस्कटाॅप के प्रोसेसर को आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है जबकि लैपटॉप में यह काम मुश्किल होता हे। हां, डेस्कटॉप व लैपटॉप दोनों में रैम को बढ़ाया जा सकता है। हार्ड डिस्कः डेस्कटॉप में हार्ड डिस्क बढ़ाने का ऑप्शन होता है। इसमें एक साथ अनेक इंटरनल हार्ड डिस्क लगाई जा सकती हैं। इसके साथ-साथ एक्सटर्नल हार्ड डिस्क भी प्रयोग कर सकते हैं। लैपटॉप में इसे बढ़ाने का ऑप्शन नहीं होता। हां आप एक्सटर्नल हार्ड डिस्क का यूज कर सकते हैं। डिजाइनः लैपटॉप का डिजाइन निरंतर बेहतर होता है जैसे यह लगातार पतला होता जा रहा है व अब मेटैलिक बॉडी में आ रहा है। वहीं डेस्कटॉप कैबिनेट में भी अब खूबसूरत लाइट आती है व इसे काफी छोटा किया गया है। असेंबलः डेस्कटॉप को यूजर्स अपने हिसाब से असेंबल करवा सकता है। जबकि लैपटॉप को कंपनी अपने हिसाब से बनाती है। ग्राफिक्स कार्डः डेस्कटॉप में आसानी से इंटरनल ग्राफिक्स कार्ड अपग्रेड हो सकता है जबकि लैपटॉप में यह काम महंगा और मुश्किल वाला होता है। कीबोर्ड व माउसः डेस्कटॉप का कीबोर्ड या माउस खराब होने पर आसानी से सस्ते में मिल जाते हैं। लैपटॉप में प्रायः एक समय-सीमा के बाद माउस पैड व कीबोर्ड या उसकी कुछ की खराब हो जाती हैं। इसको ठीक करवाने में ज्यादा पैसे लगते हैं। अपडेट: डेस्कटॉप को अपडेट यानि रैम, ग्राफिक्स कार्ड, हार्ड डिस्क, टीवी ट्यूनर, प्रोसेसर आदि कर सकते हैं। वहीं लैपटॉप में रैम को छोड़कर बाकी हार्डवेयर अपडेट करना मुश्किल होता है। रिपेयरः लैपटॉप के खराब होने पर सर्विस सेंटर ले जाना पड़ता है जहां पर आपको कुछ समय लग सकता है। रिपेयरिंग खर्च भी अधिक होता है। वहीं डेस्कटॉप की रिपेयर सस्ती, आसान व हाथों-हाथ हो जाती है। लाइफः डेस्कटॉप की लाइफ लैपटॉप से कहीं अधिक होती है। चंूंकि कि लैपटॉप का उपयोग अलग-अलग जगह पर किया जाता है, पर डेस्कटॉप एक ही जगह रखकर उपयोग होता है।

No comments:

Post a Comment